सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर की अध्यक्षता में मजदूरों की चिकित्सा सहायता और सुविधा के लिए जिले के सिविल सर्जन और जिले के सभी डॉक्टरों के साथ एक आवश्यक बैठक हुई । बैठक में मजदूरों को चिकित्सा सहायता और पूर्ति योजना के विषय में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का उद्देश्य मजदूरों के प्रति स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर चिकित्सा सहायता सुविधा एवं आर्थिक विभाग द्वारा सहायता उपलब्ध कराना है।

श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर मजदूरों की सुरक्षा, सुविधा और चिकित्सा व्यवस्था और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं। जिससे मजदूरों में श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर के प्रति विश्वास जगी है। जिले के सिविल सर्जन और सभी डॉक्टरों के साथ है बैठक कर मजदूरों की चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने और आर्थिक सहयोग के दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।




