सरायकेला / (Sanjeev Mehta) : करीब 50 वर्षों से रेलवे की जमीन पर बसी शर्मा बस्ती के चिन्हित 70 घरों को मंगलवार के दिन पूर्व निर्धारित अभियान के तहत रेलवे ने तोड़कर रेलवे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया. अब यहां रेलवे विस्तारीकरण का कार्य आरंभ करेगा. बता दें कि आज इस बस्ती के चिन्हित 70 घरों को तोड़ने की कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से की गई. इन बस्ती वासियों को एक सप्ताह पूर्व नोटिस दिया गया था. बता दें कि रेल प्रशासन को लाइन विस्तारीकरण में अड़चन आ रही थी यही वजह है कि रेलवे ने आज रेलवे आरआईटी मोड़ आदित्यपुर के पास स्थित शर्मा बस्ती में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

इस दौरान रेलवे की जमीन पर बसी अवैध रूप से बनाए गए कुल 70 चिह्नित कच्चे और पक्के मकानों को तोड़ा. इस अभियान के लिए रेल प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां कर के आई थी. रेलवे की भूमि पर अवैध कब्जे के कारण लाइन विस्तारीकरण का कार्य बाधित हो रहा है. प्रशासन के अनुसार, अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन पर ट्रैक रिलेयिंग ट्रेन मशीन (टीआरटी) का निर्माण किया जाएगा जिससे रेलवे के कार्यों में सुगमता आएगी।





