Saraikela (संजीव मेहता):जिला सिविल कोर्ट सरायकेला के अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज जिला बार एसोसिएशन सरायकेला के पूर्व उपाध्यक्ष ओम प्रकाश के नेतृत्व में झारखंड सरकार के महाधिवक्ता एवं झारखंड स्टेट एडवोकेट वेलफेयर एवं ट्रस्टी कमेटी के चेयरमैन राजीव रंजन से उनके हाईकोर्ट रांची स्थित कार्यालय में मिला एवं एक ज्ञापन सौंपा.
ज्ञापन में बताया गया है कि सरायकेला जिला में लगभग 200 से ज्यादा एडवोकेट है लेकिन अभी तक सिर्फ 8 -10 अधिवक्ताओं का ही स्वास्थ्य बीमा के लिए डाटा एंट्री हो पाया है. इसलिए उनसे आग्रह किया गया की जल्द से जल्द 2 प्रशिक्षित व्यक्ति को सरायकेला बार भेजा जाए ताकि सभी अधिवक्ताओं का राज्य सरकार द्वारा इसी वर्ष प्रारंभ किए गए स्वास्थ्य बीमा का डाटा एंट्री हो जाय. जिससे सभी अधिवक्ताओं एवं उनके परिवार के साथ उनके ऊपर आश्रित परिवार के सदस्यों का डाटा एंट्री कर स्वीकृति दिलाई जा सके ताकि जरूरत पड़ने पर किसी भी अधिवक्ता को स्वास्थ्य बीमा का लाभ तुरंत मिल सके.

इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त सचिव भीम सिंह कुदादा, अधिवक्ता दीपेंद्र नाथ ओझा भी शामिल थे. महाधिवक्ता ने तत्काल आदेश देकर यह सुनिश्चित किया कि 20 फरवरी एवं 21 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई है जिस दिन सरायकेला जिला बार के अधिवक्ताओं का स्वास्थ्य विभाग के लिए डाटा एंट्री किया जाएगा. सभी अधिवक्ताओं से आग्रह है की जरूरी कागजात लेकर उस जरूर दिन उपस्थित रहें.




