Saraikela (संजीव मेहता) : मंगलवार को आदित्यपुर 2 रोड नंबर 10 स्थित सामुदायिक भवन में चौरसिया परिवार आदित्यपुर की नई कमेटी का बैठक सम्पन्न हुआ. जिसमें सर्वसम्मति से समाज के सक्रिय कार्यकर्ता धर्मेंद्र कुमार तिवारी को अध्यक्ष चुना गया. उनके साथ नई कमेटी में अरुण कुमार तिवारी को उपाध्यक्ष चुना गया.

इस बैठक में अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा दिल्ली के अध्यक्ष सतेन्द्र प्रसाद, चौरसिया परिवार जमशेदपुर के महामंत्री दिनेश प्रसाद, चौरसिया परिवार जमशेदपुर के कोषाध्यक्ष पवन कुमार, राजकुमार चौरसिया, जयंती चौरसिया, सक्रिय सदस्य नागेश्वर चौरसिया, सक्रिय सदस्य मदन मोदी, चौरसिया परिवार गम्हरिया के महामंत्री प्रदीप चौरसिया, उपाध्यक्ष संतोष कुमार चौरसिया, अनिल प्रसाद चौरसिया, प्रहलाद चौरसिया, हरि प्रसाद चौरसिया, सविता देवी, मीरा मोदी, गुडी मोदी, वीणा देवी, एवं समस्त आदित्यपुर चौरसिया परिवार के महिला एवं पुरुष सदस्य मौजूद रहे.



