Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्तिथ बसंत टॉकीज के समीप रेलवे के द्वारा रिजर्वेशन काउंटर का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन पूर्व विधायक रामचंद्र सहिस ने फीता काटकर किया। वैसे बता दे की कई वर्ष पूर्व भी यहां काउंटर हुआ करता था, जिसे किसी कारण वश बंद कर दिया गया था।
अब एक बार फिर रेलवे के पहल पर काउंटर खोले जाने से साकची सहित आस पास के लोगों को टिकट के लिए स्टेशन नही जाना पड़ेगा और उनकी समय की भी बचत होगी।इस उद्घाटन के मौके पर रेलवे के अधिकारी सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे।





