
सरायकेला : सरायकेला सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त पदभार ग्रहण करते ही एक्शन में दिखे नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने आदित्यपुर में पानी की समस्या के लिए वाटर सप्लाई एजेंसी जिंदल पावर से टोल फ्री नंबर 18008906081 जारी करवाया है, जिस पर आम जनता करें 24 घंटे कॉल कर सर्विस ले सकेंगे।इतना ही नहीं उन्होंने आने वाले बरसात के सीजन को देखते हुए 30 जुलाई 2024 तक सभी खुदी हुई सड़कें भरने का सख्त निर्देश भी सभी एजेंसी को दिया है। अन्यथा उनके विरुद्ध नगर पालिका अधिनियम के तहत एजेंसी पर एफआईआर दर्ज कराएंगे. उन्होंने बताया कि वाटर के लिए जारी टोल फ्री 18008906081 जिंदल का है, जो 24 घंटे निर्बाध रूप से काम करेगा. उन्होंने बताया कि आज की बैठक में जलापूर्ति, सीवरेज सिस्टम पर मुख्य रूप से बातें हुईं है. जिसके तहत ही 30 जुलाई तक सड़कों को रिस्टोरेशन करने का निर्देश दिया है। वहीं पाइप लाइन वाटर सप्लाई के लिए घंटे दर घंटे वाटर सप्लाई का एरिया वार टाइम डिवाइड करने का निर्देश जारी किया है।
इसके अलावा झारखंड सरकार की बिजली कटने से होने वाली परेशानी को देखते हुए जूस्को पावर का कनेक्शन लेने का निर्देश दिया गया है. चूंकि लाइन कटने पर शम्प में रिस्टोर कराने में 3 घंटे का समय लगते हैं इसी को देखते हुए जूस्को पावर का कनेक्शन लेने का निर्देश दिया है।





