जमशेदपुर :जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक युवक को गोली मारे जाने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई इसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर घटना में शामिल पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना को लेकर एसएसपी पीयूष पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी की घटना 11 जुलाई को एलबीएसएम रोड साईं मंदिर के शिप घटित हुई जब रात्रि में साईं के पालकी यात्रा में नाचने को लेकर हुए विवाद में क्षेत्र की रहने वाले 22 वर्षीय आशीष कुमार भगत को राहुल यादव उर्फ छोटू ने सीने में सटाकर गोली मार दी घटना का मची अफरा तफरी का फायदा उठाकर राहुल अपनी साथियों के साथ फरार हो गया वहीं गंभीर हालत में आशीष को परिजनों ने टीएमएच में भर्ती करता जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने कोलकाता ले गए जहां सोमवार को मौत हो गई।

इधर घटना के बाद पुलिस उद्भेदन में जुटी हुई थी लेकिन जैसे ही उसकी मौत की जानकारी मिली मामला हत्या में तब्दील हो गया और इस घटना में शामिल राहुल यादव सहित अन्य चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई जिनके निशानदेही पर एक देसी कट्टा एक कारतूस और मोबाइल जप्त की है। एसएसपी ने बताया कि राहुल के अलावा एक अन्य अभियुक्त पर पूर्व में भी अपराधिक मामले दर्ज है।फिलहाल आवश्यक पूछताछ के बाद पांचों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया




