जमशेदपुर : जमशेदपुर की सहायक उत्पाद आयुक्त श्रीमती विमला लकड़ा द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर फिर से कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। चुनाव के दौरान भी उत्पाद विभाग ने शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए थे और अब चुनाव संपन्न होने के बाद भी यह अभियान जारी रखा गया है। उपायुक्त के निर्देश पर श्रीमती विमला लकड़ा के नेतृत्व में उत्पाद निरीक्षक प्रेम प्रकाश और उनकी टीम द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है, जिससे अवैध शराब बेचने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। यह अभियान शराब माफियाओं के लिए दहशत बना हुआ है। क्योंकि अधिकारी लगातार उनके ठिकानों पर छापे मार रहे हैं। खासकर चुनाव के बाद, जहां कुछ दिनों तक कार्रवाई में कमी आ गई थी, अब फिर से तेजी से अभियान चलाया जा रहा है।

शराब माफियाओं के खिलाफ इस अभियान के कारण अवैध शराब का कारोबार करने वालों में डर का माहौल है और वे छिपने के प्रयास कर रहे हैं। सहायक उत्पाद आयुक्त श्रीमती विमला लकड़ा का यह कदम यह साबित करता है कि प्रशासन शराब माफियाओं के खिलाफ कोई भी ढील नहीं बरतेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह की कार्रवाइयों से न केवल शराब माफियाओं पर असर पड़ेगा, बल्कि समाज में शराब की अवैध आपूर्ति पर भी काबू पाया जा सकेगा।




