जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिद्धगुड़ा थाना पुलिस ने बाइकर्स इंस्टाग्राम ग्रुप के 10 अपराधीयो को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों से सूचना प्राप्त हो रही थी कि कुछ बाइकर्स शहर में काफी उत्पात मचाये हुए हैं।

जिसे लेकर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम गठित कर अनुसंधान आरंभ की जिसमें यह जानकारी मिली कि कुछ युवक बाइक पर रैश ड्राइविंग कर छिनतई, लूट, चोरी और हथियार के बल पर लोगों को डराने धमकाने का काम कर रहे हैं इसी क्रम में सिद्धगोरा थाना क्षेत्र से 10 युवकों को हिरासत में लिया गया। जिनसे पूछताछ में उनके द्वारा जानकारी दी कि वे सभी स्मार्टी नाइट राइडर्स ग्रुप के सदस्य हैं और वह शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घटना को अंजाम देते हैं गिरफ्तार युवकों में से चार पूर्व के अपराधी भी है जिनके निशानदेही पर एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोली, चोरी के एक कार और एक मोटरसाइकिल सहित मोबाइल बरामद किया गया।वही सिटी एसपी ने बताया कि जमशेदपुर पुलिस निरंतर इस तरह की गतिविधियों पर अंकुश लगाते हुए अपराधियों को गिरफ्तार करने का लगातार प्रयास में जुटी हुई है।




