Saraikela (संजीव मेहता) : आरके एफएल प्रबंधन राम कृष्णा फोर्जिंग कंपनी लिमिटेड) की मनमानी चल रही है. प्रबंधन द्वारा सभी प्लांटों के कर्मचारियों से जॉब खराब करने के नाम पर हजारों कर्मचारियों के वेतन में लाखों रुपयों की कटौती कर ली गई है. इस बात की शिकायत श्रम अधीक्षक से की गई है. साथ ही कर्मचारियों ने क्षेत्र के श्रम कानून के जानकारों से मिलकर इसकी शिकायत श्रम मंत्री और मुख्यमंत्री से करने की बात बताई है.

संवाददाता को भी जानकारी मिल रही है कि आरकेएफएल के आदित्यपुर, गम्हरिया, और सरायकेला- खरसावां जिले के विभिन्न प्लांट में कार्यरत हजारों मजदूरों से प्रोडक्ट में खराब होने के नाम पर वेतन में भारी कटौती की गई है. जब बारे में जब श्रम कानून की जानकारी रखने वाले विभिन्न दलों से सम्बद्ध नेताओं ने कहा कि यह एक Illegal Labour Practice है. किसी भी प्रोडक्ट के खराब होने के कारण उसकी कीमत के नुकसान की भरपाई कर्मचारियों के वेतन से कटौती कर के करना श्रम कानूनों का घोर और स्पष्ट उल्लंघन है. साथ ही कंपनी के स्टैंडिंग ऑर्डर के प्रावधानों का भी उल्लंघन है. यह कंपनी प्रबंधन के घोर मनमानी और अनियमितता का उदाहरण है. वे लोग मजदूरों को अवश्य न्याय दिलाएंगे. इधर इस संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए जब कंपनी के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया तो वे मोबाइल नहीं उठाए.वही पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर ने श्रम विभाग द्वारा मजदुरी भुगतान अधिनियम 1936, आधुनिक विवाद अधिनियम 1947 एवं स्थायी आदेश अधिनियम 1946 के तहत स्पष्टीकरण निर्गत करते हुए अगले 24-06-2025 तक जबाब कंपनी प्रबंधन से मांगा है




