जमशेदपुर : राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत 51 किसानों को प्रशिक्षण के लिए जमशेदपुर से हरियाणा भेजा गया। इससे पूर्व सभी किसानों को उपायुक्त कार्यालय परिसर से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पूर्वी सिंहभूम जिले के समेकित जनजाति विकास अभिकरण के निदेशक दीपांकर चौधरी ने बताया कि पहले यह किसान आनंद विहार उतरेंगे, फिर हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे। नेशनल हॉर्टिकल्चर मिशन के तहत फल, फूल, सब्जी, बागवानी की उन्नत प्रशिक्षण लेंगे।

उसके साथी इन सबों को उगाने, रखरखाव, मार्केटिंग, पैकेजिंग और सप्लाई चैन के बारे में सीखेंगे, ताकि वह यहां आकर उन्नत खेती कर सके।वहीं जिला उद्यान पदाधिकारी अनिमा लकड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत 11 ब्लॉक से 51 किसानों को नोएडा भेजा जा रहा है। जहां वह विभिन्न तरह के खेती का प्रशिक्षण लेंगे। बड़े किसानों का फील्ड का भी निरीक्षण करेंगे। यह सब किसान पहले भी कई तरह के प्रशिक्षण सरकारी योजना के तहत ले चुके हैं।




