Advertisements
बोकारो : बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड के गुरुडीह पंचायत की सबसे कम उम्र की मुखिया सपना कुमारी, जो 02 अक्टूबर से लापता थीं, आखिरकार राँची से बरामद कर ली गई हैं। जानकारी के अनुसार, बोकारो पुलिस ने राँची पुलिस की सहायता से मुखिया सपना कुमारी को सुरक्षित बरामद किया है।
Advertisement

उनकी गुमशुदगी के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया था और पुलिस लगातार मामले की छानबीन कर रही थी।फिलहाल पुलिस सपना कुमारी से पूछताछ कर रही है ताकि उनके लापता होने की पूरी वजहों का पता लगाया जा सके। मामले की आगे की जांच जारी है।
Advertisement




