बिक्रमगंज(रोहतास) : बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत घुसियां कला में स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में एनक्यूएएस कार्यक्रम तहत राज्य स्तरीय टीम ने गुरुवार को निरीक्षण किया । निरीक्षण में राज्य स्तरीय टीम के सदस्य विकाश रंजन और प्रियंका वर्मा द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सभी प्रकार की योजनाओं एवं संबंधित रजिस्टर का गहन निरीक्षण किया गया । साथ ही हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर घुसियां कला के एएनएम और आशा के साथ बातचीत की ।

साथ ही साथ यह जानने की कोशिश किए कि पंचायत के अंतर्गत लोगों को हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के द्वारा क्या-क्या सुविधा दी जाती है, बारी बारी से सबकी जानकारी ली । साथ ही उक्त गांव के तीन पेशेंट्स को बुलाकर यह जानने की कोशिश की गई कि हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर घुसियां कला से आपको क्या क्या सुविधा दी जा रही है । अधिकारियों से पेशेंट का कहना था कि मुझे सभी प्रकार की दवा बिना किसी पैसा लिए मिल जाता है । यहां अच्छे से सभी लोगों को सुविधा दी जाती है । सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मनीष सागर द्वारा एनक्यूएएस के चेक लिस्ट के माध्यम से केंद्र में संचालित कार्यों की जानकारी दी गई । स्टेट टीम द्वारा हेल्थ सेंटर में दी जा रही है । सर्विसेज और वहां की सुंदरता को देखकर सभी अधिकारी बहुत ही खुश नजर आए । मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी प्रवीण प्रसाद,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अशोक कुमार,प्रधान लिपिक प्रणव कुमार,सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मनीष सागर ,एएनएम दीपमाला कुमारी,कल्याणी कुमारी,आशा फैसिलिटी ऊषा कुमारी,विकाश कुमार और पंचायत के सभी आशा उपस्थित थे ।




