जमशेदपुर : करणडीह स्थित एल बी एस एम कॉलेज जमशेदपुर में राजनीति विज्ञान विभाग सेमेस्टर 5 के विद्यार्थियों को पांच पंचायत में फील्ड वर्क के रिपोर्ट हेतु प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। आईएपी के तहत राजनीति विज्ञान के करीब 120 विद्यार्थियों के द्वारा 5 ग्रुप बनाकर पूर्वी काली माटी, उतरी सरजमादा, दक्षिण करणडीह, पश्चिम घाघीडीह एवं केरुवा डूंगरी पंचायत में क्रमशः झारखंड के आदिवासी और राजनीति, झारखंड में महिला प्रतिनिधि की भूमिका, झारखंड राज्य के विकास के समझ चुनौतियां एवं समाधान, झारखंड के आदिवासी और राजनीति तथा झारखंड में पेसा कानून 1996 विषय पर फ़ील्ड वर्क करके रिपोर्ट तैयार किए गए। सभी विद्यार्थियों के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

जिसमें मुखिया प्रभु राम मुंडा पूर्वी काली माटी पंचायत, सुमी केराई, उतरी सरजमादा पंचायत,सरस्वती टूटू, दक्षिण करणडीह पंचायत,सोनिया मुर्मू, पश्चिम घाघीडीह पंचायत, प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा, वाह्य परीक्षक डॉ विनय कुमार सिंह, डॉ विजय प्रकाश, प्रो बिनोद कुमार, प्रो पुरुषोत्तम प्रसाद, विभागाध्यक्ष एवं आंतरिक परीक्षक डॉ विनय कुमार गुप्ता के साथ प्रो विकास मुंडा उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों का स्वागत पौधा एवं शॉल देकर किया गया।कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विभाग के यूजी के छात्रा रही मधु बिरुवा को नेट उत्तीर्ण करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा, स्वागत भाषण एवं विषय प्रवेश डॉ विनय कुमार गुप्ता एवं कार्यक्रम का संचालन प्रो विकास मुंडा ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।




