पटना(आलोक): बिहार के राजधानी पटना में दिनदहाड़े अपराधियों ने पारस हॉस्पिटल में इलाज करा रहे बक्सर जिले के चंदन मिश्रा नामक व्यक्ति को गोली मारकर दिनदहाड़े अपराधियों ने हत्या कर दी। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ,
बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद होते दिख रहे हैं । मंगलवार को दिनदहाड़े पारस हॉस्पिटल परिसर में इलाज के लिए आए एक चंदन मिश्रा नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बक्सर जिले के रहने वाले चंदन मिश्रा के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जरा सोचिए राज्य की राजधानी पटना की ए हाल है, जहां विधि व्यवस्था संधारण करने वाले बड़े-बड़ेआला अधिकारियों के निवास है। वहां दिनदहाड़े अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है तो अन्य जगहों पर विधि व्यवस्था का क्या हश्र होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंदन मिश्रा इलाज के लिए पारस अस्पताल आया हुआ था। बताया जा रहा है कि वह अस्पताल के बाहर खड़ा था तभी मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात अपराधी अचानक वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। चंदन को सिर और सीने में गोली लगने से वह मौके पर ही ढेर हो गया। अस्पताल में तत्काल उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल को सील कर दिया गया। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आशंका जताई है कि यह मामला आपसी रंजिश या पुराने विवाद से जुड़ा हो सकता है।
बिहार की राजधानी में अस्पताल जैसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थान पर हुई इस घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर छापेमारी कर रही है। वही इस घटना से आम जनता में दहशत है




