Saraikela (संजीव मेहता) : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में टाटानगर रेलवे स्टेशन पार्किंग में रेलवे द्वारा पार्किंग शुल्क बढ़ाये जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी जनहित में जोरदार ढंग से प्रदर्शन कर आवाज उठाने का कार्य किया है. पार्टी के जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल स्टेशन डायरेक्टर के माध्यम से महाप्रबंधक द. पूर्व रेलवे, गार्डेनरीच के नाम से मांग पत्र भी सौंपा है. जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने पार्किंग शुल्क के नाम पर आम जनता पर कहर ढाने के खिलाफ बात को रखते हुए कहा कि शुल्क वृद्धि अविलंब वापस ली जाए. राजस्व के नाम पर आम जनता को परेशान करना न्यायोचित नही है. जिलाध्यक्ष को लगातार सूचना मिल रही थी कि ड्रापिंग लेन में भी पार्किंग शुल्क ली जा रही है, जब कि रेल नियम के प्रावधान के अनुसार ड्रापिंग ले फ्री है. इस विषय को जिलाध्यक्ष ने उठाई, तो पदाधिकारी ने कहा कि दो दिन के अंदर बायोमेट्रिक मशीन लगा दी जाएगी, जिसमें यात्री को ड्राप करने का समय 10 मिनट निर्धारित होगा, जो फ्री होगा.

June 19, 2026 2: 01 pm
Breaking
- गंडा समाज ने अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।
- राज्यसभा के आए चुनाव परिणाम, क्या झारखंड के राजनीतिक समीकरण पर डालेंगे असर।
- हजारीबाग में वज्रपात का कहर, तीन लोगों की हुई मौत।
- जमशेदपुर शहर में फुटपाथ हुआ गायब, दुकानदारों का है कब्जा, राहगीर चलते हैं सड़क पर, जिला प्रशासन मौन।
- नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने की दिशा में पटमदा में जागरूकता सह शपथ ग्रहण कार्यक्रम।
- मैडम की क्राइम मीटिंग: सुधर जाइए, वरना…
- बीच बाजार मुखिया पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे, मचा हड़कंप, थाना का हुआ घिराव।
- सरायकेला एसडीपीओ ने अभिजीत कंपनी से छह चोर को लोहा काटते हुए किया गिरफ्तार।




