जमशेदपुर : पुलिस ने सुंदरनगर थाना क्षेत्र से रंगदारी मांग रहे एक अपराधी को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार अपराधी विधाता तंतु भाई सुंदर नगर का रहने वाला है । वह डकैती सहित विभिन्न कांडों में अब तक छह बार जेल जा चुका है । प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने पत्रकारों को जानकारी दी। बताया की वह पिछले कई दिनों से एक महंगी कार से घूम घूम कर क्षेत्र के दुकानदारों को पिस्तौल का भय दिखा कर रंगदारी का मांग कर रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर वरीयअधिकारी के निर्देश पर एक टीम गठित की गई ।इसी बीच पोस्ट ऑफिस रोड के समीप अपराधी के होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की। जिसके बाद उसने आत्म समर्पण कर दिया। जिसके पास से एक पिस्टल एक गोल्फ स्टिक और मोबाइल बरामद की गई है। पुलिस गिरफ्तार अपराधी के पिछले दिनों सीताराम डेरा क्षेत्र में हुई हत्याकांड के मामले में भी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।




