
सरायकेला : सरायकेला खरसवा जिला अन्तर्गत गम्हरीया प्रखंड रपचा ग्राम के NTPC योजना भवन मे झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमंडलीय स्तरीय संगठन एवम सरायकेला खरसावां के प्रशासनिक पदाधिकारियों की सयुक्त बैठक में मईया सम्मान योजना के कोल्हान प्रमंडल में सुचारू रूप से क्रियान्वयन एवम मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के योजना के कोल्हान प्रमंडल में शुभारंभ के संबंध में तीनो जिला के अध्यक्ष एवम पदाधिकारियों के साथ सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के मंत्री श्री दीपक बिरुवा,सांसद जोबा माझी रामदास सोरेन,निरल पूर्ति,सुखराम उराव,संजीव सरदार,दशरथ गगराई,सविता महतो,मंगल कालिंदी सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो समेत तीनो जिला के पार्टी के कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे साथ ही प्रशासन की ओर से जिले के उपायुक्त,आरक्षी अधीक्षक समेत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।




