जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा स्थित ADL सोसाइटी विवादों के बीच चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है।इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सोसायटी के अध्यक्ष Y ईश्वर राव ने
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 30 जुलाई को उनकी कमेटी का कार्यकाल समाप्त हो जाएगी ऐसे में जिला प्रशासन विधि व्यवस्था को लेकर अनुमति प्रदान करता है तो वे लोग डेढ़ महीने में आम सभा और चुनाव करा लेंगे। वैसे पिछले दिनों दो पक्षों में हुए विवाद के बाद मामला कोर्ट में है और चुनाव को लेकर स्टे लगा दिया गया है।इसे लेकर अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी लोगों द्वारा चुनाव को लेकर विरोध जताने पर वे लोग न्यायालय में रीट फाइल की थी जिसके आलोक में स्टे लगाया गया है.

जिस वजह से 27 जुलाई को चुनाव की तैयारी किए जाने के बावजूद चुनाव संपन्न नहीं की जा सकती है। स्टे की वजह से चुनाव से पूर्व होने वाली आमसभा भी नहीं हो पाई है। इसलिए जिला प्रशासन अगर चुनाव कराने की अनुमति प्रदान करता है तो 1 महीने में आम सभा और 15 दिन में चुनाव संपन्न करा ली जाएगी उन्होंने आशा व्यक्त की है कि प्रशासन इसे लेकर पहल करते हुए अनुमति जरूर करेगा।




