काराकाट(रोहतास) : रोहतास जिलाधिकारी उदिता सिंह के आदेश पर जिले में आगामी पर्व को शांति एवं सद्भावना के साथ मनाने को लेकर पंचायत स्तर पर सद्भावना समिति का गठन किया जा रहा है। इसी क्रम में काराकाट प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को काराकाट प्रखंड पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह की अध्यक्षता में बेनसागर पंचायत, जयश्री पंचायत एवं अमरथा पंचायत के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, दोनों समुदाय के पूजा कमिटी एवं ग्रामीणों के साथ आगामी होली, ईद एवं रामनवमी पर्व को शांति एवं सद्भावना के साथ मनाने के लिए समीक्षा बैठक की गई जिसमें कई बिंदु पर चर्चा एवं विचार विमर्श करते हुए सद्भावना समिति का गठन किया गया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अपील किया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य सद्भावना समिति का गठन करना है,आप सभी शांति व्यवस्था, विधि व्यवस्था, आपसी भाईचारा, एवं सद्भावना को कायम रखते हुए पर्व को मनाए। मौके पर अंचलाधिकारी डॉ रितेश कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी रेणुका कुमारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी देवाशीष, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राहुल कुमार, स्थानीय थाने की पुलिस मुखिया अनिल कुमार सिंह मुखिया प्रतिनिधि रितेश सिंह सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, सभी पूजा कमिटी के अध्यक्ष, एवं ग्रामीण लोग मौजूद रहें।