सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के कपाली थाना के नए थानेदार के रूप में निरंजन कुमार ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने की कुछ देर बाद ही थाना क्षेत्र के निरीक्षण किया और जनता से सीधे संवाद कर जनता से अपील करते हुए कहा कि आप सहयोग करें सूचना दें ,आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने का सदैव प्रयासरत रहूंगा।

सरायकेला खरसावां जिले के जिला कप्तान मुकेश कुमार लुनायत द्वारा जिले के तीन थाने के थानेदार को स्थानांतरण करते हुए नए स्थान पर योगदान देने के निर्देश दिए गए। जिसके आलोक में सभी स्थानांतरित थानेदारों द्वारा अपने नए स्थान पर योगदान दे दिए गए हैं। वहीं कपाली के नए थानेदार के रूप में निरंजन कुमार को जिम्मेवारी दी गई है। निरंजन कुमार ने योगदान देते ही कहा कि आम जनता की सुरक्षा, अपराध पर अंकुश लगाना हमारी पहली प्राथमिकता है । वही नए थानेदार निरंजन कुमार ने योगदान देते ही क्षेत्र का भ्रमण किया और जनता से अपील कि है की सूचना दे, हर हाल में उनकी सूचनाओं पर कार्रवाई होगी, और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का सदैव प्रयास करता रहूंगा। वहीं नए थानेदार निरंजन कुमार को गुलदस्ता देकर लोगों ने स्वागत किया।




