Advertisements
सरायकेला (संजीव मेहता) : आदित्यपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के दो आरोपी की पोक्सो एक्ट के तहत 2 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी के विरुद्ध सरायकेला न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट जारी था.
Advertisement

दोनों आरोपी फरार चल रहे थे जिन्हें बीती रात गिरफ्तार किया गया था. दोनों आरोपी का नाम अजय प्रमाणिक और छोटू सरदार है. दोनों अभियुक्त पर पॉक्सो एक्ट 414/34 IPC के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी, जिन्हें बीती रात गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.
Advertisement




