जमशेदपुर : कोल्हन विश्वविद्यालय में स्थाई कुलसचिव और रजिस्ट्रार की नियुक्ति के अलावा सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित करने की मांग को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के बैनर तले छात्रों ने प्रतिरोध मार्च निकाल कर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। यह प्रतिरोध मार्च आम बागान मैदान से आरंभ होकर जिले के उपायुक्त कार्यालय के समक्ष पहुंचे,जहां प्रदर्शन कर अपनी मांगों को रखते हुए कहा कि कोल्हन विश्वविद्यालय में अस्थाई तौर पर कुल सचिव और रजिस्ट्रार नियुक्त है.उस पद को अभिलंब स्थाई नियुक्त किया जाए, वही UG के सत्र 2020-23 और 21 – 24 के सेमेस्टर 1, 3 ,4, 5, 6 की परीक्षा अभिलंब आयोजित की जाए।

इसके अलावा लाल बहादुर शास्त्री स्मारक कॉलेज में पीजी के उपरांत इतिहास और दर्शनशास्त्र विषय की पढ़ाई की व्यवस्थ आरंभ करने की मांग राज्यपाल से की है।




