जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक घर में महिला से उसका पति का दोस्त बनकर जेवरात और पैसे ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक नटवरलाल को गिरफ्तार किया है। घटना को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर ने जानकारी दी की 6 जून को कदमां प्रोफेसर फ्लैट के रहने वाले टाटा स्टील कर्मी प्रशांत डिंडा जब ऑफिस में थे तब दोपहर में एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर पहुंचा और पत्नी से कहा कि वह प्रशांत का दोस्त है और उसके पति को कंपनी में घोटाला करने के मामले में पुलिस पकड़ ली है,और घर पर भी छापा मारने आ रही है।

इसलिए वे जितने भी जेवरात और पैसे हैं उसे दे दे। जिसके बाद उसके झांसे में आ कर पत्नी ने 25 लाख के गहने और नगद उसे दे दी। इधर जब पति शाम में ड्यूटी के बाद घर पहुंचा तो पत्नी ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पति-पत्नी दोनों समझ गए कि वह ठगी के शिकार हो चुके है और कदमा थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसके आलोक में वरीय अधिकारी के निर्देश पर SRT टीम गठित की गई और कदमा थाना प्रभारी और डीएसपी हेडक्वार्टर 2 के नेतृत्व में अनुसंधान आरंभ की, जिसमें तकनीकी और माननीय सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को गिरीडीह से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह मूलतः पश्चिम बंगाल 24 परगना का रहने वाला है और विगत 5 वर्षों से जमशेदपुर और राउरकेला में रहकर ठगी कर अपना जीवकोपार्जन कर रहा था। जबकि उसने पुलिस को बताया कि ठगी किए गए रुपए और जेवरात अपने कर्जदारों को लौटा देता था जिस वजह से उसके पास कुछ भी नहीं है। डीएसपी ने बताया कि वह व्यक्ति नटवरलाल बनकर अब तक कई लोगों से इसी तरह के ठगी कर चुका है जिसे लेकर पुलिस रिमांड में लेकर और पूछताछ करेगी जिससे यह जानकारी मिल सके कि उसके साथ और कौन-कौन शामिल है।




