गुजरात: गुजरात पाटन जिले में भीषण त्रासद तालाब में डूबने से पांच जानें गईं ।पाटन जिले के चाणस्मा तहसील के वडावली गांव में एक तालाब में पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटना उस समय हुई जब एक परिवार के कुछ सदस्य बकरी चराने के लिए निकले थे।
रात में घर लौटते समय परिवार तालाब के पास से गुजर रहा था, तभी एक लड़की का पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरी। इसके बाद उसका भाई और माँ भी बचाने के लिए तालाब में कूद पड़े, लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण वे भी डूब गए।

मृतकों की पहचान फिरोजा मलेक, अब्दुल, मेहरा, सिमरन और सोहेल के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव वालों ने मृतकों को तालाब से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर गांव के लोग शोक में डूबे हुए हैं। यह घटना एक बार फिर से जल सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करती है।




