जमशेदपुर : लोको रिक्रिएशन क्लब पहाड़ी पूजा कमेटी की ओर से 71वा सात दिवसीय मां पहाड़ी पूजा मां का आमंत्रण के साथ आरंभ हो गया है,वैसे पंदीर राटा पूजन के साथ ही इसका आगाज हो चुका था। बुधवार को पूजन का उद्घाटन पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह,जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह और जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर लोको कॉलोनी स्थित पहाड़ी मंदिर प्रांगण में दक्षिण भारतीय महिलाएं इस पूजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाएं सुबह गोलपहाड़ी में अवस्थित पहाड़ी मां को आमंत्रण देने के बाद शाम में बड़ी संख्या में भक्तगण गाजे बाजे के साथ गोल पहाड़ी मंदिर पहुंचें, जहां घंटों पूजन और मां का आशीर्वाद मिलने पर उन्हें लेकर पुनः लोको मंदिर प्रांगण पहुंचेंगे। बताया जाता है कि पूजन से खुश होने पर मां फूल गिराकर आशीर्वाद के रूप में अनुमति प्रदान करती है।इसके बाद एक से पांच मई तक प्रत्येक दिन एक अलग रूप में श्रृंगार कर पूजन होगी और शाम 7:00 बजे नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे इस नगर भ्रमण का खासियत यह होती है कि इसमें सिर्फ महिला ही मौजूद रहती है। वही 6 अप्रैल को मां का विदाई समारोह होगा।मान्यता है कि मां ग्वाला परिवार में जन्मी थी एक दिन पशुओं को चराने के लिए पहाड़ पर गई फिर वापस नहीं लौटी, दूसरे दिन ग्रामीणों ने मां को पत्थर के रूप में पाया तब से मां पहाड़ी के नाम से पूजी जाती है। इनकी पूजा से परिवार में सुख शांति कायम रहती है।




