जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा रानीकुदर स्थित रिवर व्यू इंग्लिश स्कूल का 25वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों के अलावे मार्च पास्ट और संगीत की धुन पर रंगारंग नृत्य भी बच्चों ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को लेकर स्कूल के प्रिंसिपल राजवीर कौर ने बताया कि स्कूल का हमेशा से यह प्रयास है, कि बेहतर शिक्षा के साथ बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास भी हो, इसी उद्देश्य से वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि उनके स्कूल के बच्चे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेकर स्कूल का नाम रोशन किया है। जो स्कूल के लिए गर्व की बात है। वही प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उनका हौसला अफजाई की गई,इस मौके पर स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं सहित काफी संख्या में अभिभावक मौजूद थे।




