झारखण्ड : The राष्ट्रीय न्यूज़ परिवार की ओर से आप सभी पाठकों, शुभचिंतकों और देशवासियों को विजयदशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विजयदशमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह अच्छाई की बुराई पर जीत, सत्य की असत्य पर विजय और धर्म की अधर्म पर श्रेष्ठता का प्रतीक है। यह पर्व हमें यह सिखाता है कि चाहे परिस्थिति कितनी भी कठिन क्यों न हो, अंततः जीत सत्य और धर्म की ही होती है। हम सबके जीवन में भी कभी न कभी संघर्ष, कठिनाइयां और नकारात्मक परिस्थितियां आती हैं, लेकिन यदि हम धैर्य, साहस और दृढ़ संकल्प बनाए रखें तो हर विपरीत परिस्थिति को पराजित किया जा सकता है। ठीक वैसे ही जैसे भगवान श्रीराम ने मर्यादा, संयम और पराक्रम के बल पर रावण का अंत कर धर्म की स्थापना की।

इस पावन अवसर पर हम प्रार्थना करते हैं कि मां भगवती आप सभी पर सदैव अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें। आपके मान-सम्मान में निरंतर वृद्धि हो, जीवन में उन्नति और प्रोन्नति के नए मार्ग खुलें। घर-परिवार में सुख-समृद्धि, धन-वैभव और संपत्ति की निरंतर वृद्धि हो। साथ ही, सबसे बड़ी पूंजी स्वास्थ्य है, आप सभी सदैव स्वस्थ, निरोग और प्रसन्न रहें।




