जमशेदपुर : उड़ीसा के रायगढा से घर में घुसकर जेवर चोरी करने के मामले में पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया थाना से गुलगुलिया परिवार के एक महिला सदस्य को पुलिस ने लगभग 4 किलो सोना चांदी की जेवरात के साथ गिरफ्तार किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि रायगढ़ा पुलिस जमशेदपुर पुलिस से प्रतिवेदन देकर चोरी की घटना को उद्वेदन करने में सहयोग करने की आग्रह की थी साथ ही सीसीटीवी भी दिखाया गया जिसके आधार पर पुलिस ने चाकुलिया थाना अंतर्गत वाजपई नगर के गुलगुलिया पाड़ा में छापामारी की, जहां सीसीटीवी में दिख रही महिला नेहा सबर के नहीं मिलने पर उसके अन्य महिला सदस्य गीता सबर के घर में छानबीन की इस दौरान एक पेटी के अंदर काफी मात्रा में सोने और चांदी के जेवरात और अन्य सामान बरामद हुए इसके अलावा ताला तोड़ने के लिए इस्तेमाल की जाने वाले औजार को भी जप्त किया गया।

ग्रामीण एसपी ने बताया कि बरामद की गई जेवरात का कुल वजन 4 किलो के लगभग थी इसके बाद पुलिस ने गीता सबर को गिरफ्तार कर लिया,वही फरार नेहा सबर की तलाश जारी है। बरामद जेवरात से यह प्रतीत होता है कि सिर्फ एक घर में ही चोरी नहीं बल्कि इनके द्वारा कई घरों और दुकानों में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया है इसे लेकर विभिन्न थाना क्षेत्र के प्रभारी को भी जानकारी देने का निर्देश दिया गया है।




