जमशेदपुर : जमशेदपुर के प्रसिद्ध निक्को पार्क में मंगलवार के शाम शराब के नशे में एक युवक जमकर हंगामा किया,जिसके बाद निक्को पार्क के प्रबंधन ने बिस्टुपुर थाना को सूचित किया। बताया जाता है कि युवक गोलमुरी नामदा बस्ती का रहने वाला है और निक्को पार्क अपने साथी के साथ आया था। वह जिस झूले में झूल रहा था समय से पूर्व उतार देने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगा.

इस वह मैनेजर के कार्यालय के पास पहुंचा जहां मैनेजर को ना देख वह और भड़क उठा और वहां मौजूद महिलाओं से भी अभद्र व्यवहार करते हुए वीडियो बनाने लगा इसके बाद मैनेजर पहुंचकर उसे समझाने की कोशिश की लेकिन मैनेजर से भी वह अभद्र व्यवहार करते हुए हंगामा कर रहा था। जिसकी सूचना पर बिस्टुपुर पुलिस पहुंची और उस युवक को पूछताछ के लिए थाना ले गई जिसके बाद निक्को पार्क का माहौल सामान्य हो सका ।




