जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी में नेपाली सेवा समिति के कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्री श्री सत्यनारायण पूजा सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष विजय कुमार दमाई ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति की ओर से यह 58 वाँ वर्ष है। जिसमें सबेरे सत्यनारायण पूजा ,कथा पाठ के बाद संध्या काल में नेपाली समाज के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

इसके अलावा इस वर्ष शिक्षा और समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को रामायण को हिंदी से नेपाली भाषा में अनुवाद करने वाले आदि कवि भानु भक्ता आचार्य उपाधि से नवाजा गया।जिसमें शिक्षा,खेल,कला में बेहतर करने वाले 8 बच्चों को एवं नेपाली समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 पूर्व अधिकारियों को इस उपाधि से सम्मानित की गई।अध्यक्ष ने यह भी बताया कि इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से वैवाहिक परिचय भी कराया जाता है साथ ही समिति नेपाली समाज के निचले तबके के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करती है। इसका उद्देश्य समाज का विकास हो सके।




