Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर : महिला सशक्तिकरण को लेकर बिरसानगर जोन नंबर तीन में मुक्तिधाम फाउंडेशन की ओर से निशुल्क कंप्यूटर शिक्षण संस्थान का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन जमशेदपुर के समाजसेवी तरुण डे ने फीता काटकर किया उन्होंने बताया कि मुक्ति धाम की ओर से यह बहुत ही अच्छा पहल है।जहां आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को निशुल्क कंप्यूटर का प्रशिक्षण दी जाएगी। कोर्स पूरे होने पर उन्हें सर्टिफिकेट में प्रदान की जाएगी ताकि रोजगार के माध्यम से वे अपने पैरों पर खड़ा हो सके। वही समाज सेवी ने कहा की प्रथम चरण में 5 कम्प्यूटर प्रदान की गई है।
इसके अलावे विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 5 और संस्थान आरंभ की जाएगी। जिसका मकसद शहर के ज्यादा से ज्यादा गरीब बच्चे कंप्यूटर में महारत हासिल कर सके।
Advertisement




