रोहतास : रोहतास जिले के करगहर प्रखंड मुख्यालय सभागार में बुधवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को शॉल और बुके देकर सम्मानित किया जनप्रतिनिधियों के द्वारा विभिन्न मुद्दे पर अपनी बात रोहतास डीडीसी के समक्ष रखा गया और सभी समस्या को लेकर डीडीसी के द्वारा द्वारा एक समय दिया गया है.

बता दें कि उक्त संवाद कार्यक्रम में बभनी पँचायत में पँचायत सरकार भवन को लेकर गतिरोध देखा गया जहाँ बभनी पँचायत के मुखिया और पूर्व मुखिया आमने सामने अधिकारी के समक्ष बातें रखी और बताया गया कि बभनी ग्राम में पँचायत सरकार भवन बने जिसे लेकर बभनी ग्राम के ग्रामीणों ने गता लेकर नारेबाजी की हालांकि उस समस्या को ले डीडीसी विजय पाण्डेय ने फिर से जांच की बातें कही वहीँ सेंदुवार ग्राम पंचायत में लाभुकों के शौचालय की राशी नहीं मिलने पर स्थानीय मखिया अशोक सिंह ने शौचालय समन्वयक के खिलाफ डीडीसी से शिकायत की और बताया कि शौचालय बनने के बाद लाभुकों की राशि निर्गत नहीं हुई है । जिसे जल्द भुगतान को लेकर डीडीसी द्वारा आश्वाशन दिया गया ।
जिला डीडीसी विजय पाण्डेय द्वारा स्टालका निरीक्षण भी किया गया नल जल योजना के संबंध में बताया कि इस संबंध में जनसभा में अधिकारियों के साथ बैठक की गई है, जल्द से जल्द इस समस्या को भी दूर कर दिया जाएगा। मौके पर प्रखण्ड प्रमुख समेत कई मखिया और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे




