मुजफ़रपुर :(बिहार )कटरा :तेहवारा
गांव में बुधवार की शाम घर में भोजन करने के बाद पिता पुत्र वहभतीजी की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने के दौरान पिता
राम प्रसाद साहनी (35) की मौत हो गई, जबकि पुत्री सोनी कुमारी(7) की मौत घर पर ही हो गई। वही भतीजी चांदनी कुमारी (17) नाजुक स्थिति में सिंघवाड़ा में अस्पताल में भर्ती है। दोनों की मौत किस वजह से हुई है यह स्पष्ट नहीं हो सका हैं। भोजन करने के 12 घंटे के बीच पिता और पुत्री की मौत हुई जबकि भतीजी का इलाज हो रहा है लोगों के बीच विषाक्त भोजन करने अथवा सर्प डंस से मौत होने की चर्चा है जबकि सोनी की मां सावित्री देवी ने बताया है कि हरी सब्जी बाजार से आई और तेल मसाला गांव की दुकान से खरीदा गया था परिवार के सभी लोग रात में आलू परवल की सब्जी खाकर सोने चले गए कुछ देर के बाद पति राम प्रसाद सहनी की तबीयत बिगड़ी तब सिंघवाड़ा स्थित पीएचसी ले गए यहां स्थिति नाजुक देख चिकित्सक ने डीएमसीएच रेफर कर दिया।

June 19, 2026 1: 25 pm
Breaking
- राज्यसभा के आए चुनाव परिणाम, क्या झारखंड के राजनीतिक समीकरण पर डालेंगे असर।
- हजारीबाग में वज्रपात का कहर, तीन लोगों की हुई मौत।
- जमशेदपुर शहर में फुटपाथ हुआ गायब, दुकानदारों का है कब्जा, राहगीर चलते हैं सड़क पर, जिला प्रशासन मौन।
- नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने की दिशा में पटमदा में जागरूकता सह शपथ ग्रहण कार्यक्रम।
- मैडम की क्राइम मीटिंग: सुधर जाइए, वरना…
- बीच बाजार मुखिया पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे, मचा हड़कंप, थाना का हुआ घिराव।
- सरायकेला एसडीपीओ ने अभिजीत कंपनी से छह चोर को लोहा काटते हुए किया गिरफ्तार।
- श्री गुरुतेग बहादुर साहेबजी ट्रस्ट ने गुरु अर्जुनदेवजी की शहीदी दिवस पर लगाया शबील, राहगीरों की सेवा की।




