Advertisements
मंत्री जोबा माझी ने 112 करोड़ की लागत से सोनुआ-गुदड़ी मुख्य सड़क का किया लोकार्पण। प्रखण्ड के 80 गाँवों के 40 हजार लोगों की आवागमन की समस्या हुई दूर।
Advertisement

चाईबासा। संवाददाता। हरि शर्मा। पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी में मंत्री जोबा माझी ने 114 करोड़ की लागत से बनी 41.6 किलोमीटर सोनुआ-गुदड़ी मुख्य सड़क का आज लोकार्पण किया। जिले के सबसे सुदूर क्षेत्र में स्थित गुदड़ी प्रखण्ड को जोड़ने वाली इस सड़क के निर्माण की माँग कई दशक से हो रही थी। वर्ष 2017 से शुरू हुए इस सड़क का निर्माण कार्य अब पूर्ण हुआ है। इस सड़क के निर्माण से गुदड़ी प्रखण्ड के करीब 80 गाँवों के 40 हजार लोगों की आबादी का आवागमन की समस्या दूर हो गयी है।
Advertisement




