सरायकेला खरसवा जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेडिट्रीना अस्पताल मे डायलीसिस पेशेंट की इलाज के दौरान 45 वर्षीय महिला की मौत होने से परिजनों ।की अस्पताल में काफी हंगामा किया । जानकारी के अनुसार आदित्यपुर एस टाइप के निवासी राजेश कुमार की पत्नी पूनम कश्यप का इलाज मेडिट्रिना में चल रहा था। पूनम कश्यप 9 महीने से डायलिसिस पर थी, और यही इनका डायलिसिस भी होता था। रविवार की सुबह डायलिसिस के लिए वह अस्पताल पहुंची ,महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई, और उनकी मौत हो गई। इधर मृत महिला के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा डॉक्टर ने महिला को 6 इंजेक्शन दिए थे। जिसे अचानक महिला के मुंह से झाग निकलने लगा और उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन द्वारा महिला को दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया। परिजनों द्वारा एंबुलेंस की मांग की गई, पर एंबुलेंस भी उपलब्ध नहीं कराया गया। परिणाम स्वरुप उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई और मौत हो गई । जानकारी मिलने पर आदित्यपुर पुलिस दल बल के साथ वहां पहुंची। परिजनों को समझा बूझा कर शांत किया गया। अस्पताल के डॉक्टर सुजीत कुमार ने बताया की महिला 9 महीने से डायलिसिसपर थी। साफ सफाई के लिए रविवार को डायलिसिस सेकंड हाफ में बंद किया जाता है। पूरे मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री के दरबार में मेडिसिन अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही की शिकायत की जाने की बातें सूत्रों के अनुसार बताई जा रही है।

June 13, 2026 5: 30 pm
Breaking
- एनआईटी जमशेदपुर के तीन विद्यार्थियों का भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड में चयन, रक्षा और मिसाइल तकनीक में दिखाएंगे अपना कमाल।
- दूसरे दिन भी चला साकची मे नो इंट्री वाहनों के खिलाफ अभियान, वसूले गए वाहन चालकों से दंड शुल्क।
- झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, राज्य के उत्तर पूर्वी भाग से हुई एंट्री।
- धरना में पहुंचे ननि के प्रशासक और जुडको के जीएम, दिया आश्वासन।
- पानी के लिए सड़क पर उतरे आदित्यपुर वासी, जकमो और अधिवक्ता संघ के बैनर तले आकाशवाणी चौक पर दिया धरना, आम लोगों के साथ सोसाइटी के लोगों ने दिया समर्थन।
- कार को बचाने की कोशिश में पलटी मजदूरों से भरी बस, 25 घायल, कटिहार के कोढ़ा में अहले सुबह बड़ा हादसा, 15 मजदूरों की हालत गंभीर।
- जियाडा शिविर कार्यालय में नवनियुक्त एसपी फरियादियों से मिलना किया शुरू, बोली मुख्यमंत्री का निर्देश एक एक जनता तक पहुंचे पुलिस, उनका सपना साकार करने का प्रयास।
- एसपी का सख्त एक्शन, तीन थाना प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस किया जारी।




