जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में पिछले महीने स्क्रैप कारोबारी पर हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने 3 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी किशोर कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना पिछले महीने के 8 अप्रैल की है, जब स्क्रैप कारोबारी से रंगदारी मांगी गई थी जिससे इनकार करने पर अपराधियों ने फायरिंग कर फरार हो गए।

जिसकी लिखित शिकायत पर पुलिस ने टीम गठित कर अनुसंधान आरंभ की जिसमें सीसीटीवी में कैद तस्वीर के आधार पर 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल सहित 3 और हथियार, कारतूस के साथ बरामद किया गया।गिरफ्तार अपराधियों में रूपेश दुबे उर्फ राहुल,शांतनु कुमार और नंदलाल उर्फ बंटी है, जिसमें राहुल का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है। वही ssp ने कहा कि इस घटना में अपराधिक गिरोह के सदस्य की भी संलिप्ता सामने आई है जिस पर अनुसंधान किया जा रहा है।




