Advertisements
Advertisement

जमशेदपुर: मजदूरों को न्यूनतम वेतन दिलाने की मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शनिवार को एग्रिको स्थित उप श्रम आयुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इसके अलावा उप श्रम आयुक्त को विज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन में मांग की गई है कि मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दी जाए एवं उनका उचित वेतन दिए मिलना चाहिए। कंपनी द्वारा चिन्हित ठेकेदारों को उनकी पूरी पीएफ राशि का भुगतान किया जाना चाहिए।
जमशेदपुर की सभी कंपनियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि स्थानीय मजदूरों को उनकी मेहनत की पूरी राशि मिले। स्थानीय लोगों को कंपनी की नौकरी में प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
Advertisement




