जमशेदपुर : पैसों के लिए मां बेटी की रिश्ते को तार तार करने वाली घटना सामने आई है। घटना जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुइंयाडीह ग्वाला बस्ती में घटित हुई जहां एक बेटी ने 5 लाख रूपये की मांग अपनी 90 वर्षीय मां से कर दी।जिसके नहीं देने पर उसने पूरे परिवार की पिटाई करा दी इस घटना में मां सहित 4 लोग घायल हो गए।

घटना के बारे में बताया जाता है कि ग्वाला बस्ती के रहने वाली 90 वर्षीय विधवा राजरानी देवी अपने दिव्यांग पुत्र महेंद्र ठाकुर के साथ रहती है, वहीं नाती रंजन शर्मा अपने परिवार के साथ समीप ही लाल भट्ठा में रहता है। इधर बेटी इंदु देवी भी मां के मकान में ही रहती है, लेकिन पिछले डेढ़ महीने पूर्व अपने तीन पुत्रों के साथ पूरे घर पर कब्जा कर ली,यह देख मां ने घर बिक्री कर गांव चले जाना चाहती है लेकिन बेटी महिला नेत्री होने का दबंगता दिखाते हुए ऐसा करने नहीं दे रही थी जिसे लेकर वृद्धा ने थाने में भी इसकी जानकारी देते हुए सहयोग करने की मांग की जिस पर पहल भी की गई।इधर कुछ दिन पूर्व बेटी ने यह शर्त रख दी कि घर तभी बिक्री करने देगी जब वह पांच लाख रुपए देगी, मां इस पर असमर्थता जताते हुए इनकार कर दी। इधर प्रतिदिन हो रही विवाद को देखते हुए मां ने अपने पुत्र और नाती के साथ दो दिन पूर्व , विधायक पूर्णिमा दास से मिलकर अपनी बात रखी,यह बात बेटी इंदु को नागवार गुजरा और फिर उसके पुत्रों ने अन्य साथियों के साथ पहले रंजन पर हमला कर दिया किसी तरह वह जान बचाकर घर पहुंचा लेकिन वे लोग घर पहुंच गए और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की।जिसके बाद रंजन ने थाने में शिकायत करने के बाद घर लौटने पर हमलावरों ने वृद्ध मां और दिव्यांग पुत्र की बेरहमी से पिटाई कर पूरे घर पर कब्जा कर मा बेटे को घर से बाहर निकाल दिया।जिसके बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।वहीं मारपीट में शामिल दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच कर रही है।इधर पुलिस की कार्रवाई से पीड़ित परिवार आश्वस्त है लेकिन भविष्य में अनहोनी की आशंका से पूरा परिवार डरे सहमे हुए है।




