जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के 75 साल पूरे होने पर इंडस्ट्रियल स्टेबिलिटी एंड रिफॉर्म्स आर्गेनाइजेशन (इसरो ) केंद्रीय मंत्री और संसद की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन करेगी.इस कोल्हान क्षेत्र के प्रमुख व्यापारिक संगठन SCCI अपने स्थापना के 75 साल पुरे कर लिया है. 75 साल के लम्बे सफर के इस मुकाम पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों के शुभारंभ करने हेतु मुख्य अतिथि के तौर लोक सभा के स्पीकर ओम बिरला का शुभागमन इस शहर के लिए गौरव की बात होगी.

उनके साथ कार्यक्रम मे पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, और जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो भी उपस्थित रहेंगे. एक औद्योगिक संगठन होने के नाते इसरो और इसके समस्त सदस्य पदाधिकारिगण, मुख्यअतिथि सहित सभी विशिष्ट अतिथियों का शहर मे और इस ऐतिहासिक कार्यक्रम मे हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करता है और चैम्बर के अध्यक्ष, महासचिव सहित समस्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कार्यक्रम के सफलता हेतु अग्रिम शुभकामनायें प्रेषित करता है. इसरो अध्यक्ष रुपेश कतरियार ने इस बात की जानकारी दी.




