सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर गम्हरिया क्षेत्रो में इन दिनों अवैध गैस कटिंग और कालाबाजारी की धंधा जोरों पर चल रही है। गम्हरिया के बोलाईडीह रोड नंबर 10 और भोलेटीया कंपनी के गेट के सामने बड़े पैमाने पर गैसों के कारोबार और दुर्गंध से लोगों की परेशानी होने की बातें कही जा रही है। गम्हरिया बाजार , आदित्यपुर बाजार सहित क्षेत्र के कई जगहों पर अवैध गैस भराई कटाई का कार्य धडल्ले से हो रहा हैं। आम नागरिक गैस के गंघ से और अनहोनी की कही बड़ी घटना ना, हो जाए इसको लेकर डरे और परेशान हैं । वहीं बोलाईडीह रोड नंबर 10 के रिहायशी इलाके में किए जा रहे ,अवैध गैस के कारोबार को लेकर ग्रामीण परेशान है,और अनहोनी की बड़ी घटनाओ को लेकर
सशंकित और डरे हुए हैं । ग्रामीणों के अनुसार यहां कभी भी बड़ी घटना घट सकती है।गैस कटिंग के धंधा बेखौफ, बेरोक-टोक के किया जा रहा हैं। विभागीय पदाधिकारी अनजान है या यूं ही जानकर अनजान बने हुए हैं । स्थानीय प्रशासन पर भी बड़े गैस सिलेंडरों से कटिंग और कालाबाजारी के कारोबार बेखौफ होकर होने को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं पूरे मामले पर अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला द्वारा कहा गया कि इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की जाएगी। वही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गम्हरिया अरविंद वेदिया द्वारा भी कार्रवाई करने की बातें कही गई। परंतु अभी तक कार्रवाई के नाम पर शून्य ही है।
इस पूरे मामले में गैस एजेंसी के एक स्टाफ से जब मालिक से बात कराने या नंबर देने की बात कही गई तो गैस एजेंसी के कर्मी द्वारा फोन नंबर देने की बात कह कर फोन काट दिया गया और दोबारा फोन करने पर फोन ही नहीं उठाया गया। इस पूरे मामले पर जब वरीय प्रशासनिक अधिकारी से बात की गई तो कहा गया की इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार प्रत्येक गैस सिलेंडर से करीब 2 -अढ़ाई किलो गैस निकालकर उसे छोटे सिलेंडरों में भरकर अधिक दामों पर बेचा जा रहा है। जिससे उपभोक्ताओं की जेब कट्टती है । जिससे विस्फोट होकर बड़ी घटना कभी भी घट सकती है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि इतनी बड़े पैमाने पर गैस एजेंसियों और प्रशासन के बिना जानकारी के मिलीभगत के यह धंधा बेधड़क नहीं चल सकता। यह गैस महंगे दामों पर छोटे सिलेंडरों में भरकर बेचे जा रहे है।
देखना अब यह है कि इस पूरे मामले पर प्रशासन क्या कार्रवाई करती है । या यूं ही कालाबाजारी गैस कटिंग माफियाओं की बल्ले बल्ले होती रहेगी।




