जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय इंटर कालेज टूर्नामेंट के तीसरे दिन कांटे की टक्कर।कल सुबह के मैच में एल बी एस एम कॉलेज जमशेदपुर द्वारा आयोजित कोल्हान विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज टूर्नामेंट का जयपाल सिंह स्टेडियम में ब्वॉयज टीम में टाटा कॉलेज चाईबासा के साथ कॉपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर का मैच था जिसमें कांटे की टक्कर रही। बहुत संघर्ष के साथ टाटा कॉलेज चाईबासा की ब्वॉयज टीम ने दो जीरो से जीत दर्ज की। द्वितीय मैच गर्ल्स टीम का घाटशिला कॉलेज घाटशिला तथा महिला कॉलेज चाईबासा के बीच हुआ जिसमें घाटशिला कॉलेज घाटशिला की टीम ने मैच को एकतरफा करते हुए सात जीरो से जीत दर्ज की। तीसरा मैच ब्वॉयज टीम का घाटशिला कॉलेज घाटशिला एवं करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर के बीच हुआ। एकतरफा मैच में घाटशिला कॉलेज घाटशिला ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर को छः एक गोल से हराकर जीत दर्ज की। इस अवसर पर डा बी एन प्रसाद, डा अशोक कुमार झा, प्रो अरविंद प्रसाद पंडित, डा डी के मित्रा, डा विनय कुमार गुप्ता, डा दीपंजय श्रीवास्तव, डा मौसमी पॉल, प्रो संतोष राम, डा जया कच्छप, प्रो रितु, प्रो स्वीकृति, शिप्रा बोइपाई, चंदन जायसवाल, ज्योति पर्व, प्रीति गुप्ता, जश्न सोरेन, विकास मुंडा, अमरीश कुमार दास,टीम मैनेजर, रेफरी, खिलाड़ी, एन सी सी कैडेट्स सहित हजारों दर्शक मौजूद रहे।

आज का मैच 9 बजे से शुरू हुआ है। जिसमें पुरुष वर्ग में एल बी एस एम कॉलेज जमशेदपुर का मुकाबला टाटा कॉलेज चाईबासा के साथ, एवं पुरुष वर्ग में ही घाटशिला कॉलेज घाटशिला का मुकाबला पीजी डिपार्टमेंट चाईबासा के साथ होगा तथा महिला वर्ग में एल बी एस एम कॉलेज जमशेदपुर का मुकाबला टाटा कॉलेज चाईबासा एवं पीजी डिपार्टमेंट कोल्हान यूनिवर्सिटी का मुकाबला घाटशिला कॉलेज घाटशिला के साथ होगा।




