जमशेदपुर : वर्तमान समय में, रील्स, शॉर्ट्स और सोशल मीडिया के इस दुनिया में बच्चों का पारंपरिक पढ़ाई के प्रति जुड़ाव काफी कम होता जा रहा है। जिसे लेकर जमशेदपुर के टेल्को स्थित गुलमोहर हाई स्कूल ने अपनी 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर रीड्स लिटरेरी कार्निवल का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ टाटा मोटर्स के प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी ने द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। उस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल प्रीति सिन्हा सहित स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे। इस कार्यक्रम में कार्यशाला और पुस्तक मेले के माध्यम से विद्यार्थियों में पुस्तक पढ़ने के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा बच्चों को अपनी संस्कृति साहित्य,रचनात्मक एवं धार्मिक जानकारी के लिए फैंसी ड्रेस के माध्यम से पुस्तक के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम के बारे में प्रिंसिपल रुचि सिन्हा ने बताया कि विशेषज्ञों का कहना है, कि बच्चे वीडियो और कार्टून देखने के लिए डिजिटल डिवाइस का अधिक उपयोग कर रहे हैं, जिससे उनकी एकाग्रता और पढ़ने के लिए धैर्य की कमी हो रही है। जिसे लेकर कार्निवाल का आयोजन किया गया है,जिसमें 34 स्कूलों के 600 से अधिक छात्र, प्रधानाचार्य और शिक्षक शामिल हुए है वही विद्यार्थियों और उनके परिवारों के द्वारा 2,000 से अधिक पुस्तकें दान की हैं,जो एक सराहनीय कदम है।




