सरायकेला / (संजीव मेहता) : आईआईएम (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट) कोलकाता की ओर से आयोंजित कैट 2024 परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार देर रात जारी कर दिया गया। इसमें बारीडीह आस्था ट्वीन सिटी के ऋत्विक राज को 99.88 परसेंटाइल हासल हुआ है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार ऋत्विक स्टेट टॉपर हैं। जबकि रांची के प्रत्यूष राज सिंह 99.59 परसेंटाइल साथ सिटी व स्टेट के द्वितीय टॉपर बने हैं। इनके अलावा निलेश शेखर को 99.22 परसेंटाइल, मो. जमशेद को 98.90, अमित कुमार को 97.76, संकल्प करण को 97.24, मयंक राज को 96.97, सुमित कुमार सिंह को 96.05, धनबाद के अंकित राज को 95.06, श्वेत स्नेहा को 93.7 और आयुष कुमार दुबे को 92.89 परसेंटाइल हासिल हुआ है।

सभी सफल विद्याथीं टाइम्स रांची और करियर लॉन्चर संस्थान में अध्यनरत थे। ट्वीन सिटी के ऋत्विक राज ने द राष्ट्रीय न्यूज़ को बताया कि रिजल्ट अपेक्षानुरूप आया है। अपने कैरियर के बारे में बताते हैं, कि आज के वर्तमान परिवेश में मोबाइल और लैपटॉप आवश्यकता बन गई है। मैंने भी 3-4 घंटे इसी से पढ़ाई की और सफलता मिला है। इस दौरान मैं जॉब भी कर रहा था। आगे की पढ़ाई भी झारखंड में रहकर ही करना चाहता हूं।




