Saraikela (संजीव मेहता) : सरायकेला-खरसावां के खान कामगारों के लिए 3 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर सिविल सर्जन कार्यालय में मंगलवार से शुरू हुआ है जो 20 मार्च तक चलेगा. बता दें कि जिले में असंगठित क्षेत्र की छोटी पत्थर एवं अन्य खदानों में काम करने वाले कामगार सिलिकोसिस एवं अन्य व्यवसायिक रोगों से प्रभावित हैं. इन कामगारों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में 18 मार्च—20 मार्च को किया जा रहा है.

इस शिविर का आयोजन खान सुरक्षा निदेशक, खान सुरक्षा महानिदेशालय, चाईबासा क्षेत्र तथा सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन के संयुक्त सौजन्य से किया जा रहा है. आज से शुरू हो रहे इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 50 से अधिक कामगारों की स्वास्थ्य परीक्षण की गई है. शिविर में खान सुरक्षा निदेशक (चाईबासा क्षेत्र), जिला खनन पदाधिकारी तथा सिविल सर्जन (सरायकेला) मुख्य रूप से उपस्थित रहे.




