
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा स्तिथ केरला पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग, नर्सरी से पांचवी कक्षा का प्राइज नाइट हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ जिसका शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया। जिसके बाद स्कूल के उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई। तत्पश्चात एल के जी से लेकर पांचवी कक्षा तक में अवल आए कुल 85 बच्चो को शील्ड और सर्टिफिकेट देकर उनका हौसला अफजाई किया गया।वही बच्चो ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्तीथ अभिभावक और शिक्षको का मन मोह लिया।इस मौके पर स्कूल के वाइस प्रिंसिपल अलमेलू रवि शंकर ने बताया की उनका स्कूल शिक्षा और बच्चो के प्रति काफी सजग है।
इसे लेकर बच्चो को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान की जाती वहीं शिक्षा के साथ शारीरिक रूप से मजबूत करने के खेल एवं अलग अलग इवेंट्स में भी उन्हें शामिल किया जाता है।ताकि बच्चो के अंदर छिपे गुण एवं कला को निखार सके।साथ ही उन्होंने कहा की इस प्राइज नाइट में उन बच्चो को भी पुरस्कृत किया गया जिन्होंने अपने वर्ग में बेहतर अटेंडेंस रहा इसका उद्देश्य बच्चो में स्कूल आने की रुचि बने रहे।





