
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के कपाली थाना प्रभारी सोनू कुमार ने अलग-अलग कांडों के अभियुक्त को छापामारी कर गिरफ्तार कर तीन लोगों को जेल भेज दिया है। विगत कई दिनों से लगातार कपाली के थानेदार सोनू कुमार द्वारा वारंटियों के गिरफ्तार करने के लिए छापामारी और कार्रवाई की जा रही थी। जिसके तहत तीन लोगों को निम्न कांडों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वही कपाली थानेदार सोनू कुमार ने बताया की क्षेत्र में एंटी क्राइम और चेकिंग अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं । क्षेत्र के सभी चौक चौराहे पर अड्डाबाजी करने वालों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहरी के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिससे मनचलो और अपराधियों में किए जा रहे कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
1 कांड संख्या 169/2024 मे मामला 25 जुलाई 2024 को दर्ज किया गया था, जिसमें धारा 303(2) और 334(1) BNS के तहत कार्रवाई की गई। इस मामले में आरोपी बाबु कच्छप (उम्र 32 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। बाबु कच्छप के पिता का नाम याकुब कच्छप है और वह टीओपी चौक, कपाली, थाना चांडिल (कपाली ओपी), जिला सरायकेला खरसावाँ के निवासी हैं।
2. एसटी नंबर 46/2022 इस मामले में चाण्डिल (कपाली) थाना कांड संख्या 129/2021 के तहत धारा 302/120(बी)/34 भा0द0वि0 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस मामले में आरोपी मो. अख्तर (उम्र 21 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। मो. अख्तर के पिता का नाम मो. कलीम अंसारी है और वह हंसाडुंगरी, कपाली, थाना चांडिल कपाली, जिला सरायकेला खरसावाँ के निवासी हैं। वही
3 एसटी नंबर 162/2022 इस मामले में जाहिद अन्सारी उर्फ गोल्डन (उम्र 40 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। जाहिद अन्सारी के पिता का नाम स्वर्गीय कलामुद्दीन अंसारी है और वह दुखी मंदिर के पीछे नाला के पास, तामोलिया, कपाली, थाना चाण्डिल (कपाली ओपी), जिला सरायकेला खरसावाँ के निवासी हैं। पुलिस ने उपरोक्त कांडों में तत्परता से कार्रवाई करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।





