जमशेदपुर : एक और जहां प्रधानमंत्री का स्वच्छ भारत मिशन का आह्वान है वही जमशेदपुर में एक ऐसा थाना जो कचरो से घिरा हुआ है जिसे कचरा वाला थाना भी कहा जा सकता है. यह है बागबेड़ा का थाना, जिसके चार दीवारी के चारों ओर कचरे का अंबार लगा हुआ है थाना का चार दीवारी शुरू होते ही कचरो से पट्टा हुआ साफ देखा जा सकता है।
कचरे के अम्बार को देखकर ही समझा जा सकता है कि आम लोगों को सुरक्षा देने वाला थाना ही सुरक्षित नहीं है क्योंकि स्थानीय लोग निडर होकर थाने के चार दिवारी को ही डस्टबिन समझ कचरे को यहां डंप कर देते हैं इतना तक की इस दीवार को ही शौचालय के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं,लेकिन थाना की पुलिस इसे रोक पाने में असफल है. वैसे कहीं ना कही जुगसलाई नगर पालिका भी जिम्मेदार है क्योंकि प्रतिदिन अगर कचरे का उठाव होता तो इस तरह, थाना कचरे के अंबर से घिरा हुआ नहीं रहता।

ऐसे में शिकायत शिकायतकर्ताओ को मजबूरन वश थाना मे प्रवेश करने के दौरान इन कचरो और बदबू से होकर गुजरना पड़ता है. इसे लेकर थाना प्रभारी उमेश ठाकुर ने कहा की विभाग के द्वारा कचरा के उठाव नहीं किए जाने से यह स्थिति बनी है जिसे वे समय-समय पर अपने स्तर पर सफाई करवाते हैं उन्होंने अभी कहा कि स्थानीय लोगों से कई बार कचरा फेंकने से मना किया गया लेकिन क्षेत्रवासी यहीं पर कचरा को फेंक देते हैं जिससे थाना के पुलिस कर्मियों और थाना आने वाले अंगतुको को काफ़ी परेशानी होती है.





