सरायकेला (संजीव मेहता) : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर के जियाडा और निगम प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था जिसमें सभी झुग्गी झोपड़ियां दुकाने तोड़ी गई थी। किंतु प्रशासन का माखौल तब बनने लगा जब केंदु गांच्छ के समीप एक गैराज को छोड़ दिया गया। जो पूरे क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बन गया कि प्रशासन का एक आंख में सुरमा और दूसरे आंख में काजल है ,यह चरितार्थ कर रहा है ।जिसकी चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है. आम लोग इसे गरीबों पर सख्ती और दबंगों पर मेहरबानी बता रहे हैं.

चर्चा का विषय यह है कि जहां भी अतिक्रमण हटाया गया है वहां अब दबंगों द्वारा लोहे के एंगल और पक्के शेड के निर्माण के साथ धड़ल्ले से निर्माण कराए जा रहे हैं. चाहे वो आदित्यपुर थाना रोड हो या सुधा डेयरी मोड़ और केंदू गाछ मोड़ हो. सभी जगहों पर अब मजबूत आधार स्तंभ के साथ दुकानें स्थापित की जा रही है. बता दें कि अतिक्रमण हटाने के दौरान भी केंदु गांच्छ के पास एक दबंग व्यक्ति के गैराज को नहीं हटाया गया था, जिसको लेकर खासा चर्चा हुआ था और हो रहा है. वही अब सुधा डेयरी के पास से हटाए गए अतिक्रमण को फिर से लोहे के एंगल देकर बड़ा शेड बना दिया गया है.

जो अब ये सारी घटनाएं जनता के बीच खूब प्रशासन पर कटाक्ष और फब्तियां कसी जा रही है. आम लोगों के द्वारा कहां जा रहा है कि देखिए एक आंख में सुरमा दूसरे आंख में काजल कैसे प्रशासन लगा रखी है. चूंकि अतिक्रमण से उजाड़े गए वहीं फुटपाथी दुकानदार अब तक बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं जिनका प्रशासन के समक्ष पैठ नहीं है. देखना अब है कि प्रशासन इन दबंग लोगों पर कार्रवाई करती है या यूं ही मेहरबानी कर मुक दर्शक बनी रहेगी । यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।




