Advertisements
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में बीती रात कांड्रा चौका मार्ग पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया । इस दौरान आयरन एवं बालू लदे वाहनों के परिवहन कागजातों की जांच की गई। इस दौरान किसी तरह के अवैध परिवहन का मामला नहीं पाया गया।
Advertisement

इसी टीम ने तड़के सुबह 3:30 बजे ईचागढ़ थाना अंतर्गत वीरडीह नदी घाट पर छापेमारी अभियान चलाया। इस क्रम में करीब 17500 सीएफटी अवैध बालू भंडारण को जब्त किया गया। इस मामले में अग्रेत्तर करवाई की जा रही है।
Advertisement




